Gamharia: गम्हरिया में अशांति के संकेत! लगातार दूसरे दिन कार में आग, सहमे लोग

गम्हरिया: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सातबोहनी इलाके में लगातार दूसरे दिन आगजनी की घटना सामने आई है. शुक्रवार की सुबह अज्ञात शरारती तत्वों ने जुलूमटांड़ निवासी समाजसेवी विकास गोराई की कार में आग लगा दी. आग की लपटें उठती देख श्री गोराई तुरंत बाहर निकले और स्थानीय लोगों की मदद से बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कार को बचाया नहीं जा सका.

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. लगातार दो दिनों से हो रही ऐसी घटनाओं ने स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैला दिया है.

पहले भी हो चुकी है आगजनी की घटना

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले गुरुवार को भी जमालपुर में अज्ञात तत्वों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया था. लगातार हो रही इन घटनाओं से लोग भयभीत हैं और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामले में आगे क्या खुलासे होते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें :  Gamharia: बेटी से मिलने आए व्यक्ति की कार में अचानक लगी आग, जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

Related Posts

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करने के विरोध में संयुक्त मोर्चा की हुंकार, कहा– नियमों की अनदेखी हुई तो होगा उग्र आंदोलन

गुवा : सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा और चिड़िया खदानों के सभी मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मेघाहातुबुरु सामुदायिक भवन स्थित ओपन थिएटर प्रांगण में…

Spread the love

Jadugora : आसनबनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने की मांग, जेएलकेएम ने दी आंदोलन की चेतावनी

जादूगोड़ा : जेएलकेएम नेताओं की एक बैठक सोमवार को जादूगोड़ा स्थित कारगिल चौक पर हुई। जिसमें जिला एवं प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time