Chaiti Chhath 2025: उदयमान सूर्य को अर्ध्य देकर छठ व्रतियों का कठिन उपवास पूरा, आस्था के साथ हुआ समापन

जमशेदपुर: क्षेत्र में चार दिनों से चल रहे चैती छठ महापर्व का समापन शुक्रवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ हुआ. 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास के बाद व्रतियों ने सूर्यदेव को जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की.

आस्था और श्रद्धा का पर्व

व्रतियों ने इस कठिन तपस्या को पूरी श्रद्धा के साथ निभाया. महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर अपने पति की दीर्घायु की प्रार्थना की. घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में छठ गीतों की गूंज सुनाई दी.

सुरक्षा व्यवस्था बनी रही चाक-चौबंद

छठ पर्व के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती. घाटों पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोवाली पुलिस बल तैनात रहा. श्रद्धालुओं ने भी अनुशासन और धार्मिक भावना के साथ पर्व को संपन्न किया.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड के इस जिले में स्थापित होगी 108 फीट की हनुमान प्रतिमा, भूमि पूजन 12 अप्रैल को

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time