Saraikela : जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने वर्ल्ड हेल्थ डे पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य और कानूनी जानकारी दी

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में नालसा एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल के तत्वधान में ईचागढ़ प्रखंड के लेपाटाड़ गांव में एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में PLV कार्तिक गोप ने डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य और कानूनी जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु

: ग्रामीणों को स्वास्थ्य के महत्व और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को टोल फ्री नंबर 15100 और 1098 के बारे में बताया गया, जिन पर वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं।  ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उनके आवेदन भी लिए गए।

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में कमला उरांव, रवन उरांव, भागलु लहरा आदि ग्रामीण उपस्थित थे। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां और अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें : JSSC Scientist Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : असंतोषजनक कार्यकाल के कारण डीएवी गुवा की प्राचार्या माधुवी पांडेय का गुमला स्थानांतरण,  प्रवीण कुमार होंगे नये प्राचार्य, ग्रहण किया पदभार

    गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधुवी पांडेय का स्थानांतरण गुमला स्थित डीएवी विद्यालय में नई दिल्ली मुख्यालय के आदेशानुसार कर दिया गया है। डीएवी गुवा में उनका…

    Spread the love

    Potka : रंभा कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य को किया नमन

    पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज एवं रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ गर्व एवं उत्साह के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time