Jamshedpur: डंका बजाकर अखाड़े में रम गए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, लाठी भांजते दिखे

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रामनवमी विसर्जन के दिन जमशेदपुर के विभिन्न अखाड़ा समितियों का दौरा किया. जहां उन्हें परंपरागत रूप से पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया. अखाड़ों में जब डंका बजाने की धुन गूंजी तो बन्ना गुप्ता खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने उत्साहपूर्वक डंका बजाया और लाठी भांजते हुए अखाड़े का आनंद लिया. रामभक्ति में लीन होकर उन्होंने अखाड़े के युवाओं का उत्साह बढ़ाया.

शिविरों में पहुंचे, सेवा में लगे

रामनवमी के इस विशेष दिन मानगो चौक पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा शिविर लगाए गए थे. इन शिविरों में पूर्व मंत्री ने स्वयं पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा की. उन्होंने भक्तों के साथ भोग प्रसाद ग्रहण किया और सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं.

सेवा शिविरों में सहभागिता और सम्मान

मानगो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह, जमशेदपुर टेलर्स ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, कुशवाहा संघ मानगो, राष्ट्रीय एकता मंच, विश्वकर्मा कल्याण समिति, रौनियार वैश्य कल्याण समिति, तैलिक एकता मंच, जय महाकाल सेवा संघ, कदमा रंकणी मंदिर समिति और बन्ना गुप्ता फैंस क्लब द्वारा सेवा शिविरों का आयोजन किया गया था. इन सभी संगठनों की ओर से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को पगड़ी, तलवार और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

रामनवमी को बताया सामाजिक एकता का प्रतीक

इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य, सेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है. रामनवमी का पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला पर्व है, जिसमें सेवा और समर्पण दोनों निहित हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विसर्जन जुलूस में पूर्व सैनिकों ने बांटा चना, गुड़ और शीतल शरबत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time