Chaitra Navratri: नम आँखों से महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई

चक्रधरपुर: श्रीं श्रीं शिव शक्ति चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा के समापन अवसर पर सोमवार को चक्रधरपुर में पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ का भव्य आयोजन हुआ. मां दुर्गा की विदाई से पूर्व महिलाओं ने इस रस्म में भावुक होकर भाग लिया.नगर की विभिन्न महिलाओं ने मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए परंपरागत पोशाकों में पंडालों की ओर रुख किया. लाल साड़ियों में सजी महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि और सौभाग्य की मंगल कामना करती दिखीं.

पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

स्थानीय पंडित हाता शिव मंदिर प्रांगण सहित अन्य पूजा पंडालों में दोपहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सिंदूर खेला के साथ आरती का आयोजन भी हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में अपनी आस्था प्रकट की. सिंदूर की इस सांस्कृतिक परंपरा के बीच जब माता की विदाई की घड़ी आई, तो कई महिलाओं की आँखें भर आईं. विदाई की इस मार्मिक घड़ी में श्रद्धा और भावनाएं एक साथ बह निकलीं.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: झंडा विसर्जन पर समाजसेवियों का सेवाभाव, लगा सेवा शिविर

Spread the love

Related Posts

Gua : मजदूर दिवस पर गुवा में भगवान बिरसा मुंडा को नमन, मजदूर हितों की उठी आवाज, मजदूरों के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है : रामा पांडे

गुवा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

Spread the love

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time