जादूगोड़ा : नए साल के पहले रविवार को सरकारी अवकाश की वजह से जादूगोड़ा के पर्यटन स्थल और पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे। इधर यूसिल में कार्यरत माइंस मैकेनिकल विभाग के कम्पनी कर्मियों ने भी रविवार को कॉलोनी से सटे जादूगोड़ा के पांडुडीह गांव की खूबसूरत पहाड़ी की गोद में पिकनिक का आनंद उठाया व गाने के धुन पर खूब थिरके व मस्ती की।
इसे भी पढ़ें : आनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में 8 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण करवाया
आरके मोदी ने केक काटकर मनाया जन्म दिवस

जादूगोड़ा : पिकनिक की मस्ती के बीच यूसिल के मैकेनिकल विभाग के सहायक अधीक्षक (यांत्रिकी ) आरके मोदी का जन्म दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एक समारोह आयोजित की गई व केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। मौके पर राजेश प्रसाद, आरके मोदी, सतीश मंडल, भास्कर मुर्मू, भोला महतो, विद्या शर्मा के सीगोप, डिबरु माझी, रविन्द्र मुंडा, रघु टुडू, लखन मुर्मू चैतन्य हांसदा दुबराज माझी, राकेश द्विवेदी, रंजीत सिंह, जग्गू कर्मकार, सूरज पात्रों समेत भारी संख्या मैकेनिकल विभाग के कंपनिकर्मियों ने हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें : सरकारी कार्यालयों में अंकित हो विजिलेंस का संपर्क नंबर – सुमन कारूवा
There is no ads to display, Please add some



















































