जमशेदपुर में चोरों का मनोबल बढ़ा, शिव मंदिर और किराना दुकान में हुई चोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. ताजा घटना परसुडीह थाना क्षेत्र की है. जहां चांदनी चौक के पास स्थित शिव मंदिर और एक अन्य किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए पर हाथ साफ कर दिया. चोर मंदिर के पीछे का दरवाजा तोड़कर मंदिर में दाखिल हुए और भीतर रखे दान पेटी से रुपयों की चोरी कर ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर का दान पेटी पिछले एक साल से नहीं खोला गया था ऐसे में उसमें 10 से 15 हजार रुपये होने की संभावना है. सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो मंदिर से दान पेटी टूटा हुआ पाया. इधर-उधर देखने पर मंदिर के पिछले गेट का ताला पड़ा हुआ था.

इसे भी पढ़ें : नए साल के पहले रविवार को यूसिल कर्मियों ने की खूब मस्ती

सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है पुलिस

और दान पेटी बगल की गली में फेंका हुआ था वही पास ही लोहे का एक रॉड भी मिला है जिसे दान पेटी व मंदिर का ताला तोड़ने में उपयोग किया गया है. इसके साथ ही चोरों ने बगल में स्थित सिंह जनरल स्टोर को भी निशाना बनाया है यहां से वे गल्ले में रखे 1000 नकद और कुछ खाने पीने के सामान अपने साथ ले गए मंदिर कमेटी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आस पास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

 

इसे भी पढ़ें : सरकारी कार्यालयों में अंकित हो विजिलेंस का संपर्क नंबर – सुमन कारूवा

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time