Potka: नील दीप नि:शक्त सेवा अभियान, दिव्यांगों की सेवा में जुटे करुणामय मंडल

पोटका: पोटका प्रखंड के पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल द्वारा लंबे समय से “नि:शक्त सेवा अभियान” चलाया जा रहा है. इस निजी कार्यक्रम के माध्यम से अनेकों गरीब दिव्यांगों की जरूरत के अनुसार सहयोग किया जाता है. हाल ही में, बीते कल और परसों दो अलग-अलग दिव्यांगों को विभिन्न कार्यालयों से सुविधाएं दिलवाने का प्रयास किया गया.

दिव्यांगों की सहायता

बीते परसों, जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम के समक्ष पोटका के कोवाली गांव निवासी दिव्यांग अमित कुमार मंडल की पुत्री श्रीति मंडन का पोटका कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया. बीते कल, पोटका के प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय से शंकरदा गांव की दिव्यांग सीमा मंडल को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया. इस मौके पर उनकी मां बीना मंडल भी उपस्थित थीं. पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल ने दोनों कार्यालयों जाकर दिव्यांगों की समस्याओं को रखा और समाधान की पहल की. इस कार्य में समाजसेवी मुनीराम बास्के भी उनके साथ थे.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: अरका जैन यूनिवर्सिटी की बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, स्कूटी और बस जब्त

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time