Gamharia: अरका जैन यूनिवर्सिटी की बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, स्कूटी और बस जब्त

गम्हरिया: गम्हरिया थाना अंतर्गत सालडीह के पास अरका जैन यूनिवर्सिटी की 17 नंबर बस ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का शीशा पूरी तरह से टूटकर सड़क पर बिखर गया, वहीं स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में मोहनपुर निवासी भरत मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

चालक का फरार होना

दुर्घटना के बाद बस का चालक कॉलेज की ओर फरार हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने उक्त मार्ग को जाम कर दिया. इसके बाद झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, खोकेन हेंबिरम, उदय मार्डी, अनिल सोरेन, होपना बेसरा, चैतन मुर्मू आदि के नेतृत्व में प्रदर्शन कर घायल के इलाज की मांग प्रबंधन से की गई.माझी ने घटना की जानकारी गम्हरिया थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी और बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: रफ्तार बनी हादसे की वजह, टाटा मोटर्स गेट के पास पलटा ट्रक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत…

Spread the love

Jamshedpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 3.18 लाख केस का हुआ निष्पादन, 8.16 करोड़ रुपये की राजस्व की हुई प्राप्ति

जमशेदपुर : व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर  से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 318765 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें प्रीलिटिगेशन केस 308616…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time