Gamharia: कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ अखंड हरिकीर्तन

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के ईटागढ़ पंचायत अंतर्गत तिरीलडीह बैष्टमडीह में गुरुवार, 10 अप्रैल से 24 प्रहर का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. यह अनुष्ठान 13 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें झारखंड और बंगाल के सात कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है. इनमें कृष्ण महतो, मोहन चंद्र माझी, नकुल सहदेव कैवर्त, हेमचंद्र गोस्वामी, मोकरो कैवर्त, बीरबल कैवर्त और रामानंद महतो कीर्तन मंडली शामिल हैं.

कलश यात्रा और पूजा

इस आयोजन के पहले दिन, मुखिया संध्यारानी सरदार के नेतृत्व में 251 महिला और कन्या श्रद्धालुओं ने करीब तीन किलोमीटर दूर खरकई नदी से कलश यात्रा निकाली. इस यात्रा के दौरान उन्होंने मंदिर में कलश स्थापित कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की. इसके पश्चात नाम कीर्तन प्रारंभ हुआ. 13 अप्रैल, रविवार को धूलट, नाम भंग और भोग वितरण के साथ इस अनुष्ठान का समापन होगा.

 

इसे भी पढ़ें : Patamda: हरिसाधना आश्रम में श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर निर्माण को लेकर बैठक, घोषित हुए प्रमुख पदाधिकारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 43 लाख नकद व सोना की लूट

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधी, करोड़ों की संपत्ति लूटे जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में…

Spread the love

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time