Potka: हनुमान जयंती के पर बांटा गया भोग, अब प्रत्येक शनिवार को होगा वितरण

पोटका: हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर हाता स्थित बजरंगबली कमिटी की ओर से भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी और खीर का प्रसाद वितरित किया गया.बजरंगबली कमिटी के सदस्य सौरभ चटर्जी ने जानकारी दी कि यह आयोजन तोपू मित्रा की मनोकामना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया. कमिटी के सामूहिक प्रयास से हनुमान जयंती पर यह विशेष सेवा आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालु भावपूर्वक सम्मिलित हुए.

प्रत्येक शनिवार को होगा नियमित प्रसाद वितरण

समारोह के दौरान कमिटी के सदस्यों ने एक संकल्प लिया कि अब प्रत्येक शनिवार को मंदिर प्रांगण में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा. इस सेवा कार्य में कमिटी के साथ-साथ अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग की भी अपेक्षा की गई है.

श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न

प्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान तोपू मित्रा, सुदीप भट्टाचार्य, अप्पू पाल और सौरभ चटर्जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. आयोजन भक्तिभाव और सामूहिक सहयोग की भावना का सुंदर उदाहरण बन गया.

 

इसे भी पढ़ें : Potka: आधार केंद्रों के बंद होने से जनता बेहाल, जरूरी योजनाएं ठप – बैंकिंग कार्य भी प्रभावित

 

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time