Potka: आधार केंद्रों के बंद होने से जनता बेहाल, जरूरी योजनाएं ठप – बैंकिंग कार्य भी प्रभावित

पोटका: पोटका क्षेत्र में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से संचालित सभी पंचायत स्तर के आधार अपडेट केंद्र पिछले कुछ समय से बंद हैं. इससे आम जनता को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. आधार अपडेशन नहीं होने के कारण मइयां योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड और बैंकिंग सेवाओं से जुड़े कार्यों में अड़चन आ रही है. ग्रामीणों को रोज़ाना प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन और प्रज्ञा केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा है.

बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट

स्कूलों में नामांकन के लिए जरूरी बायोमैट्रिक अपडेट न हो पाने के कारण कई बच्चों का दाखिला अटका हुआ है. इससे अभिभावकों में चिंता का माहौल है.स्थानीय जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि तीन से चार पंचायतों को मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में कम-से-कम एक आधार केंद्र खोला जाए. उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में बच्चों समेत अन्य नागरिकों को आधार संबंधी सेवाओं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बैंक शाखाओं में सीमित सुविधा, दूरदराज के लोग वंचित

फिलहाल पोटका और हाता स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखाओं में आधार अपडेट की सुविधा उपलब्ध है. मगर दूरदराज के ग्रामीण, विशेषकर बुज़ुर्ग और महिलाएं वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. ऐसे में गांवों में ही आधार केंद्र खोलना अब जनहित में अनिवार्य बन चुका है.

 

इसे भी पढ़ें : Baharagora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time