Jamshedpur : एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव ने बैठक कर हज कोटा बढ़ाने की जानकारी दी

जमशेदपुर :  एनसीपी युवा मोर्चा द्वारा मानगो आजादनगर में बैठ कर सरकार द्वारा हज यात्रियों के लिए किये गई पहल की जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता अनवर हुसैन ने किया जबकि संचालन मोहम्मद रिजवान ने किया जबकि बैठक में मुख्य रूप से एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय उपस्थित थे। बैठक में को संबोधित करते हुए डॉ. पवन पांडेय ने यह कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के लिए जो कार्य करती हैं उसको अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच पहुंचाने का काम होना चाहिए।

 

इसका लाभ विरोधी उठा लेते हैं

जो कि ठीक से नहीं पहुंचाया जा पाता है। और इसका लाभ विरोधी उठा लेते हैं। और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को समय-समय पर गुमराह करते रहते हैं। अभी हाल ही में खबरें जो सामने आई है । उसके मुताबिक सऊदी गृह मंत्रालय ने हज यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई देशों के हज यात्रियों को सऊदी हज यात्रा पर आने के लिए रोक लगा दिया। उन देशों की सूची में भारत भी शामिल था। लेकिन एनडीए सरकार के द्वारा खासकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास के कारण ना सिर्फ इस दिशा में साकारात्मक पहल करते हुए इस रोक हटवा दिया गया।

इसका लाभ विरोधी उठा लेते हैं

उन्होंने कहा कि  बल्कि 10 हजार और हज यात्रियों को सऊदी जाने की इजाजत सऊदी सरकार के द्वारा दिलवाई गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि सऊदी जाने वाले हज यात्रियों की जो संख्या 2014 में 136020 थी वह अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास से 2025 में बढ़कर 175025 हो गई है। इसलिए इस बेहतरीन प्रयास के लिए हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक अभिनन्दन करते हैं। इससे हमारे देश में अनेकता में एकता को और मजबूती मिलेगी और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और एनडीए की सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक हितों की अनदेखा करने की जो लोग बात कर समाज को धर्म और संप्रदाय के नाम पर बांटने का प्रयास करते हैं। उनके मंसूबों पर पानी फिर जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से तबरेज खान, अकबर खान, इक़बाल खान, अब्दुल जब्बार,शौकत अंसारी, शेख़ अहमद, फिरोज, मोहम्मद शब्बीर उपस्थित थे ।

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का सशर्त आदेश, शिक्षकों को मिली आंशिक राहत

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time