Deoghar: 23 अप्रैल को मनाई जाएगी बाबू वीर कुंवर सिंह की विजय जयंती

देवघर: बाबा बैद्यनाथ क्षत्रिय संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बैद्यनाथपुर बंधा स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को विजय जयंती के रूप में वृहद स्तर पर मनाने की योजना बनाना था.
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य, संगठित और प्रभावशाली रूप में संपन्न किया जाएगा. गौरतलब है कि बाबू वीर कुंवर सिंह स्वतंत्रता संग्राम 1857 के प्रखर योद्धा और महानायक माने जाते हैं. उनकी जयंती को विजय दिवस के रूप में राष्ट्रीय गौरव और वीरता की प्रतीक माना जाता है.

बैठक में इन गणमान्य लोगों ने लिया भाग

बैठक में इंजीनियर राम ईश्वर सिंह, प्रकाश चंद्र सिंह, शशि शेखर सिंह, प्रो. डॉ. राजीव रंजन सिंह, मोहन प्रसाद सिंह, प्रमोद सिंह, रामनरेश सिंह, इंजीनियर जयप्रकाश सिंह, त्रिभुवन प्रसाद सिंह, नीलेश सिंह, सत्यजीत सिंह, रणजीत सिंह, प्रमोद सिंह संकल्प, डॉ. राजेश राज, संजय सिंह, धीरेन्द्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, इंजीनियर अभय कुमार, हरे राम सिंह और अश्विनी सिंह समेत दर्जनों प्रमुख सदस्य मौजूद थे.

बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शौर्य यात्रा, वीर गाथा प्रस्तुति, सम्मान समारोह तथा जनजागरूकता अभियान जैसे विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श हुआ. जल्द ही आयोजन की विस्तृत समय-सारणी और प्रचार सामग्री तैयार कर सार्वजनिक की जाएगी.
इस आयोजन को लेकर क्षत्रिय समाज सहित अन्य समाजिक संगठनों में उत्साह और तैयारी का माहौल देखा जा रहा है. आयोजकों ने देवघरवासियों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है.

इसे भी पढ़ें :

Deoghar: असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश – DC ने दिए जांच के निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 

जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि…

Spread the love

Jamshedpur : वियतनाम हादसे में दिवंगत विनय राय और राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर भारत लाने की पहल तेज

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मिले कुलवंत सिंह बंटी, शीघ्र स्वदेश वापसी का किया अनुरोध जमशेदपुर :  वियतनाम में सड़क दुर्घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time