Deoghar: बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विहिप ने दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

देवघर: विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) और बजरंग दल की देवघर जिला समिति ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया. यह प्रदर्शन वीआईपी चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के समक्ष किया गया, जिसमें विभिन्न समाजिक और राजनीतिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए. धरने का उद्देश्य बंगाल में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना था.

प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने किया आक्रोश व्यक्त

धरने में प्रांत सह मंत्री रामनरेश सिंह और पूर्व विधायक नारायण दास मुख्य रूप से उपस्थित थे. नारायण दास ने बंगाल के मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी द्वारा किए जा रहे मुस्लिम तुष्टिकरण की आलोचना की और कहा कि वहां के हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू समुदाय के लोग हत्या, गिरफ्तारी, और बेवजह शोषण का शिकार हो रहे हैं, जबकि राज्य सरकार इसपर खामोश है.
उन्होंने झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान की भी निंदा की, जिसमें अल्पसंख्यकों को बहुसंख्यकों के खिलाफ हिंसा करने की इजाजत दी गई थी. नारायण दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की.

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

धरना कार्यक्रम के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने, एनआईए से हिंसा की जांच कराने, और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा कानून व्यवस्था को संचालन करने की मांग की गई. ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें भारत से बाहर किया जाए और बंगाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए तारबंदी की जाए.

धरने में शामिल प्रमुख लोग

इस धरने में विहिप जिला कार्याध्यक्ष डॉ. गोपाल जी शरण, विभाग सह मंत्री बिक्रम सिंह, जिला मंत्री अशोक चौधरी, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला गौ रक्षा प्रमुख संजय देव, और अन्य कई कार्यकर्ता शामिल हुए. धरने में कुल मिलाकर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी आवाज बुलंद करते हुए हिंदू समाज की सुरक्षा की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: ISBT बस स्टैंड पर पार्किंग वसूली को लेकर विवाद, नगर निगम से सुरक्षा की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time