Deoghar: बस स्टैंड के मुद्दे पर नगर आयुक्त से मिले झामुमो नेता सूरज झा, दिया यह सुझाव

देवघर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता एवं समाजसेवी सूरज झा ने नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा से मुलाकात की और देवघर के पुराने बस स्टैंड के बंद होने के कारण आम नागरिकों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया. सूरज झा ने प्रशासन से इस मुद्दे पर त्वरित कदम उठाने का अनुरोध किया और आवश्यक सुधारों के लिए कुछ सुझाव भी दिए.

आम जनता की कठिनाइयाँ बढ़ी

सूरज झा ने कहा कि, “बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रतिदिन हजारों भक्त आते हैं, जिनमें से कई बसों से यात्रा करते हैं. पुराने मीना बाजार बस स्टैंड से बसों का संचालन होने पर भक्तों को मंदिर तक पहुंचने और पूजा के बाद वापस जाने में कोई परेशानी नहीं होती थी.” उनका कहना था कि अब जब बाघमारा बस स्टैंड से परिचालन की शुरुआत होगी, तो शहर में टोटो और ऑटो का अंधाधुंध परिचालन होगा, जिससे मुख्य मार्गों पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहेगी, और स्थानीय निवासियों को भी आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा.

सुझाव: पुराने बस स्टैंड से परिचालन पुनः शुरू किया जाए

सूरज झा ने नगर आयुक्त से यह भी कहा कि, “बाघमारा से लंबी दूरी की बसों का परिचालन किया जाए, जबकि पुराने बस स्टैंड से दुमका, गोड्डा, सारठ, सारवां, मधुपुर जैसे पास के क्षेत्रों के लिए बसें चलानी चाहिए, ताकि आम लोग बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकें.”

नगर आयुक्त का आश्वासन

नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा ने सूरज झा के सभी सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और इसके समाधान के लिए विचार करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि यात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुविधाओं को सुनिश्चित किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: सेवार्थ का रक्तदान शिविर 11 मई को, 101 यूनिट डोनेशन का लक्ष्य


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने का निर्णय, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर स्पीड गन कैमरा, साइनेज एवं नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश; 71 अतिक्रमित स्थल कराए गए मुक्त जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की…

Spread the love

Jadugora : यूसीआईएल के स्थापना का 60 वर्ष पूरा, डायमंड जुबली पर कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश के कन्ननम पल्ली, जादूगोड़ा के बगुला साईं में खुलेगी नई माइंस : डॉ कंचम आनंद राव जादूगोड़ा : यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल)  के 60 साल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time