आदित्यपुर: औद्योगिक संगठन इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने सरायकेला जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को प्रधानमंत्री अवार्ड प्राप्त होने पर हर्ष प्रकट किया है. संगठन ने इस सम्मान को जिले के प्रशासनिक अमले की सामूहिक उपलब्धि बताया है और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है.
टीमवर्क की जीत, सरायकेला को गौरव दिलाने वाला सम्मान
इसरो के अध्यक्ष रुपेश कतरियार ने कहा कि उपायुक्त को यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किया जाना न केवल उनके प्रशासनिक कौशल की पुष्टि है, बल्कि जिले के समस्त नागरिकों के लिए गौरव का क्षण भी है. उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता टीमवर्क का प्रतिफल है, जिसमें जिले के हर सरकारी पदाधिकारी की भूमिका अहम रही है.
जल्द होगा संगठन की ओर से सम्मान
इसरो अध्यक्ष ने जानकारी दी कि शीघ्र ही संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल सरायकेलाजाकर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को औपचारिक रूप से सम्मानित करेगा. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि को जिले की प्रशासनिक कार्यशैली और पारदर्शिता का प्रत्यक्ष प्रमाण माना जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































