Deoghar: शादी से एक दिन पहले होने वाली साली को भगा ले गया युवक, हादसे में दोनों की मौत

 

मधुपुर के डाक बंगला के पास हुआ हादसा

देवघर :  मधुपुर थाना क्षेत्र के डाक बंगला के पास बीती रात देर रात एक सड़क हादसे में हेमलाल मुर्मू (22) और अन्नू टुडू (19) की मौत हो गई। युवक मधुपुर के लालपुर का रहने वाला था जबकि युवती चौबे मधुपुर गांव की रहने वाली थी। अन्नू की बड़ी बहन से गुरुवार को हेमलाल की शादी होने वाली थी। दोनों के घर शादी की सारी रस्में चल रही थी। इसी दौरान हेमलाल को अन्नू पसंद आ गई और उसे युवक भगा ले गया। तभी रास्ते में एक सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। जबकि पुलिस ने जख्मी हालत में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

 

शादी की खुशियां मातम में बदली

हादसे के बाद दोनों घरों में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बहन पुदीना मुर्मू ने बताया कि जब देर रात उसका भाई घर नहीं लौटा तो उसने फोन लगाया और भाई को घर आने के लिए कहा। क्योंकि गुरुवार को उसकी शादी होने वाली थी। युवक-युवती दोनों की मुलाकात मधुपुर के डाक बंगला बेल पहाड़ी की एक शादी में बीती रात को हुई। उधर, हेमलाल, अन्नू को अपने घर ले जा रहा था, ताकि परिजनों को सारी बात बता सके। लेकिन इससे पहले रास्ते में सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई ।

इसे भी पढ़ें : Potka : पहलगाम में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति के लिए शोकसभा आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *