Deoghar: इंटक ने गांव की गलियों में निकाली रैली, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही उल्लेखनीय

देवघर: देवघर जिला इंटक की ओर से मधुपुर प्रखंड अंतर्गत पटवावाद पंचायत में मजदूर दिवस के अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया. यह रैली जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा की अध्यक्षता में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों की भागीदारी देखने को मिली.

 

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही उल्लेखनीय
रैली में इंटक जिला कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी के साथ आत्मा देवी, मेहरून निशा, फितरत परवीन, नजमा बीवी, सलमा बीवी, मरियम खातून, शिखा देवी, मुनिया खातून, आरशा खातून, रजिया खातून, फातिमा बीबी जैसी महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की. साथ ही पुरुष प्रतिभागियों में बिट्टू, शकील, मोहम्मद इस्लाम, अहमद, अफरोज खान, फिरोज खान, शहनाज परवीन, नसीम बीबी, नसरीन, जितनी देवी, सन्या खातून आदि लोग शामिल थे.

 

मजदूरों को उनके अधिकारों से जोड़ा गया
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा ने सभी श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इंटक हमेशा से मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है. मजदूर दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि श्रमिकों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया जाए.

उन्होंने यह भी कहा कि समाज की प्रगति में मजदूरों की भूमिका आधारशिला जैसी है और उन्हें सशक्त करना हम सभी की ज़िम्मेदारी है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: औद्योगिक नगरी में गरिमामय श्रमिक सम्मेलन, बिना मजदूर उद्योग अधूरा – इंटक के मंच से उठी गूंज

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आसनबनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने की मांग, जेएलकेएम ने दी आंदोलन की चेतावनी

जादूगोड़ा : जेएलकेएम नेताओं की एक बैठक सोमवार को जादूगोड़ा स्थित कारगिल चौक पर हुई। जिसमें जिला एवं प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति…

Spread the love

Bahragora : विधायक समीर मोहंती की ‘त्रिशक्ति’ सौगात: बहरागोड़ा में शिक्षा, सड़क और महा-विद्युतीकरण योजना का महा-आगाज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड को विकास के हाईवे पर ले जाते हुए सोमवार को स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने एक ही दिन में शिक्षा, सड़क और बिजली क्षेत्र की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time