Gamharia: मजदूर नेता रतिलाल महतो को JLKM ने किया नमन, समाधि स्थल की गंदगी देख भड़के – की सफाई

गम्हरिया: मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड लेबर किसान मंच (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया स्थित उपरबेड़ा गांव में मजदूर नेता स्व. रतिलाल महतो के समाधिस्थल व प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई ने किया।

समाधि स्थल की गंदगी देख भड़के कार्यकर्ता
कार्यकर्ताओं ने जब रतिलाल महतो के समाधिस्थल की दुर्दशा देखी तो उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। संजय गोराई ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल केवल श्रमिक दिवस पर दिखावे के लिए यहां आते हैं, लेकिन शहीद मजदूर नेता की स्मृति को बनाए रखने के लिए कोई प्रयास नहीं करते।

चलाया गया स्वच्छता अभियान
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। समाधिस्थल, प्रतिमा स्थल और उसके आसपास फैली गंदगी को साफ कर परिसर को सम्मानजनक रूप दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बकायदा झाड़ू लगाई और प्लास्टिक व कचरे को एकत्र कर निस्तारित किया।

लिया स्व. महतो के सपनों को पूरा करने का संकल्प
कार्यकर्ताओं ने स्व. रतिलाल महतो को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। संजय गोराई ने कहा कि “हम केवल श्रद्धा नहीं, सेवा और संकल्प के साथ स्व. महतो को स्मरण करते हैं। उनका जीवन मजदूरों और किसानों के हक की लड़ाई को समर्पित था, और हम उनके रास्ते पर चलने को प्रतिबद्ध हैं।”

ये रहे प्रमुख सहभागी
इस मौके पर उमेश महतो, धीरेन महतो, राज महतो, प्रफुल्ल महतो, आकाश महतो, ब्रिज जमुदा, राम महतो, मनोज महतो, लालू महतो, महेश्वर महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने फर्जी प्रमाणपत्र और बांग्लादेशी घुसपैठ पर दी जन आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *