Deoghar: स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का मंत्री हफीजुल हसन से संवाद, देवघर सम्मेलन में किया आमंत्रित

देवघर: झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जल संसाधन सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन से मधुपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री से 4 मई को देवघर में होने जा रहे संघ के सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।

मंत्री ने दिया आश्वासन
मंत्री हफीजुल हसन ने संघ के प्रतिनिधियों का आमंत्रण स्वीकार किया और कहा कि यदि विभागीय व्यस्तताओं के कारण कोई रुकावट नहीं आई तो वह निश्चित रूप से सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर मंत्री ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मेहनत और उनके योगदान को सराहा।

सम्मेलन में उपस्थित अन्य नेता
मुलाकात के दौरान संघ के पदाधिकारियों में स्वागत मंत्री मुन्ना राय, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, अजय कुमार और झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रमंडलीय संयोजक आशिप हुसैन भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: आधार सीडिंग कैंप का DC ने किया निरीक्षण, टोकन सिस्टम लागू करने का निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Jadugora : आसनबनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने की मांग, जेएलकेएम ने दी आंदोलन की चेतावनी

जादूगोड़ा : जेएलकेएम नेताओं की एक बैठक सोमवार को जादूगोड़ा स्थित कारगिल चौक पर हुई। जिसमें जिला एवं प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time