Jamshedpur: माधुरी दीक्षित के नाम पर होंगे तीन जोड़ों के विवाह, दिव्यांगों संग बांटी जाएंगी खुशियां

जमशेदपुर: सिनेमा की धड़कन कही जाने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन इस बार एक विशेष सामाजिक संदेश लेकर आ रहा है. उनके ज़बरदस्त प्रशंसक पप्पू सरदार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 और 15 मई को उनका जन्मदिन साकची हंडी लाइन स्थित मनोहर चाट दुकान में भव्य तरीके से मना रहे हैं.

पूजन से आरंभ, विवाह से उत्सव
बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे माधुरी दीक्षित की लंबी उम्र के लिए पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी द्वारा पूजा से होगी.
शाम 6 बजे महिलाओं की टोली शिव चर्चा करेगी.
रात 10 बजे तीन जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा.
तीनों जोड़ों के परिजन भी समारोह में उपस्थित रहेंगे.

रात 12 बजे होगा खास केक कटिंग
विवाह के तुरंत बाद, ठीक रात 12 बजे जन्मदिन का केक तीनों नवविवाहित जोड़ों द्वारा काटा जाएगा.

दूसरे दिन दिव्यांगों संग बांटी जाएंगी खुशियां
गुरुवार, 15 मई की सुबह 11 बजे करनडीह स्थित चेशायर होम में रहने वाले दिव्यांग (विशेष) लोगों को भोजन कराया जाएगा और उन्हें उपहार दिए जाएंगे.
इस अवसर पर पप्पू सरदार उन्हें माधुरी दीक्षित के जन्मदिन की खुशियों में सहभागी बनाएंगे.

हर साल की परंपरा, इस बार भी जारी
गुरुवार की संध्या में सभी के लिए नि:शुल्क चाट वितरण किया जाएगा. यह कार्यक्रम हर साल पप्पू सरदार द्वारा माधुरी के जन्मदिन पर किया जाता है.

.

इसे भी पढ़ें : MY Bharat: आपदा के समय देश को चाहिए सिविल डिफेंस वालंटियर्स!, ‘माई भारत’ दे रहा राष्ट्रीय सेवा का मौका

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिरसानगर के मॉ पीताम्बरा मंदिर में चौथे दिन हुई विशेष पूजा अर्चना, भक्तों के बीच बंटा प्रसाद

जमशेदपुर : तीन दिन तक मंदिर का पट बंद रहने के बाद चतुर्थ दिन 26 जून शुक्रवार की सुबह बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का…

Spread the love

Potka : अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक, नशा छोड़ने का लिया संकल्प

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर हाड़तोपा पंचायत के हाड़तोपा गांव में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time