Deoghar: तीन दिन पहले बनी थी दुल्हन, अब कुएं से निकली लाश

देवघर: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित जमुनियाटांड़ गांव में मंगलवार रात एक नवविवाहिता की कुएं में गिरने से मौत हो गई. मृतका की पहचान 22 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी तीन दिन पूर्व ही 11 मई को हुई थी.

घटना के संबंध में ससुर गजानंद यादव ने बताया कि शादी के बाद बहू की विदाई कर घर लाया गया था. मंगलवार की शाम आरती शौच के लिए निकली थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह समीप के कुएं में जा गिरी.

 

गांव वालों ने मिलकर निकाला शव, पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आरती को कुएं से बाहर निकाला. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

स्थानीय लोगों द्वारा मधुपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के पुत्र को 12वीं में 96 प्रतिशक अंक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time