गम्हरिया: गम्हरिया के डीवीसी मोड़ के पास आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड दो व तीन को जोड़ने वाली सड़क जलमग्न हो गयी है. इसकी वजह से उक्त मार्ग से होकर आवागमन प्रभावित हो जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. मामले को लेकर जेएलकेएम नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो ने आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक को ज्ञापन सौंप मामले को संज्ञान में लेने की मांग की गयी. श्री महतो ने बताया कि वहां दो बिल्डर है. एक बिल्डर द्वारा पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि दूसरा बिल्डर पानी को रोक रहा है. दोनों बिल्डर के विवाद का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की, अन्यथा सड़क जाम करने की चेतावनी दी गयी.
There is no ads to display, Please add some



















































