Saraikela: उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

..

सरायकेला : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रुप से उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ. अजय सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर उपस्थित रहें।

सिविल सर्जन व प्रखंड के MOIC को शोकॉज

बैठक में अस्पताल संचालन फंड का व्यय, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, कुपोषण उपचार केन्द्र, गर्भवती महिलाओं की जांच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में उपलब्धि, कुष्ठ रोग उपचार व अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा कर विभागीय दिशा के आलोक में योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विभिन्न मध्यम से विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सभी योग्य लाभुकों को सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा क्रम में विभिन्न बिन्दुओं पर धीमी प्रगति पाए जाने पर सिविल सर्जन एवं सम्बन्धित प्रखंड के MOIC को शोकॉज कर योजनाओं के कार्य में सुधारात्मक प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।

24×7 आकस्मिक सेवाएं देने का निर्देश

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं एएनसी i-iv, इंसटटूशनल डिलेवरी, रुटिंग इमुनाइजेशन, वीएचएसएनडी, एमडीए आदि योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध किए कार्य तथा आगामी कार्य योजनाओं की समीक्षा कर सदर अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य, उप स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों का समुचित सदुपयोग कर लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 24×7 आकस्मिक सेवाएं, प्रसव आदि हेतु चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

 

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने विभाग अंतर्गत संचालित सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन की भौतिक स्थिति, पोषण अभियान अंतर्गत पोषण ट्रैकर ऐप में लाभुकों का आधार सत्यापन, टी.एच.आर. के वास्तविक लाभुक एवं पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्टि में अंतर, आंगनबाड़ी केंद्रों में टी.एच.आर. वितरण की स्थिति,आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका की रिक्ति की स्थिति,राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना की स्थिति, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिकाओं के मानदेय/अतिरिक्त मानदेय भुगतान की स्थिति,पोषाहार मद में प्राप्त आवंटन एवं व्यय की स्थिति,मिशन वात्सल्य योजना आदि के प्रगति की समीक्षा कर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को समय-समय पर सेंटर विजिट करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेंटर विजिट कर वहां की व्यवस्था,रखरखाव, शौचालय, पानी, बिजली आदि की स्थिति का रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

    जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

    Spread the love

    Muri : मातृभूमि सेवा संस्थान ने महिलाओं के बीच बांटे 150 निःशुल्क हंसुए

    धान कटाई में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से भुलि और जालुहोटांग गांव में किया गया वितरण मुरी : सिल्ली प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों भुलि और जालुहोटांग में मातृभूमि सेवा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time