Jharkhand: झारखंड में 2025 का पहला कोरोना पॉजिटिव केस, फिल्म समीक्षक निकले संक्रमित

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में वर्ष 2025 का पहला कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है. झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सदस्य और फिल्म समीक्षक लाल विजय शाहदेव कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है.

शाहदेव ने रविवार को फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि 22 मई को जब वे मुंबई से रांची लौट रहे थे, उसी दौरान फ्लाइट में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए.

अस्पताल में भर्ती, हालत अब स्थिर
फिलहाल लाल विजय शाहदेव रांची के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में भर्ती हैं. उनके इलाज की निगरानी डॉक्टर मोहित नारायण कर रहे हैं, जबकि दिनेश झा उनकी देखरेख में तैनात हैं.

उन्होंने बताया कि वे रांची लौटने के बाद कुछ फिल्मों का प्रिव्यू करने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे यह काम नहीं कर सके. शाहदेव ने यह भी लिखा कि अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं.

संपर्क में आए लोगों से अपील
लाल विजय शाहदेव ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सिरदर्द, बदन दर्द, बुखार, खांसी या सर्दी जैसे लक्षण महसूस हों, तो वे तत्काल कोरोना टेस्ट कराएं और सतर्कता बरतें.

सिविल सर्जन ने दी जानकारी, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात ने पुष्टि की है कि झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सदस्य प्रबीर शाहदेव उर्फ लाल विजय शाहदेव कोविड संक्रमित पाए गए हैं. वे फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं.

सिविल सर्जन ने बताया कि शाहदेव के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और एक विशेष टीम इस कार्य में लगाई गई है. उनके अनुसार मुंबई से रांची लौटते समय 22 मई को ही फ्लाइट में उनकी तबीयत खराब हुई थी.

सतर्क रहने की अपील, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर
स्वास्थ्य विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और घबराएं नहीं. विभाग की ओर से सरकारी और निजी अस्पतालों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

कोरोना जैसे लक्षण दिखने वाले मरीजों को आइसोलेट करने और उन पर विशेष नजर रखने का आदेश भी जारी किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जागरूकता और समय पर परीक्षण ही संक्रमण की रोकथाम का सबसे बेहतर उपाय है.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: पुलिस हिरासत में मौत पर सख्त कार्रवाई, दो थानेदार सस्पेंड

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time