रास्ते में खड़ी स्कूटी को हटाने को कहा, देर हुई तो सरेआम मार दी गोली
–
देवघर: देवघर में कानूनी-व्यवस्था बिगड़ गई है। बुधवार दोपहर में रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया में मामूली बात को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में जख्मी मनु राउत को इलाज को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल पुनसिया मोहल्ले का रहने वाला है। गोली उसके बायें बांह में लगी है। हालांकि डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
सारे बदमाश लोकल थे
मनु ने बताया कि दोपहर में वह स्कूटी लेकर रास्ते में किनारे खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक आए और रास्ते से स्कूटी को हटाने को कहा। स्कूटी हटाने में थोड़ी देर हुई तो बदमाशों ने तमंचा निकाल कर गोली मार दी और फरार हो गए। मनु के मुताबिक, सारे बदमाश लोकल थे। वह किसी को पहचानता नहीं है। लेकिन मोहल्ले में अक्सर सभी को देखता है। दिन-दहाड़े गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गया।
किसी ने मनु की मदद नहीं की
कई लोग इस वारदात के चश्मदीद है, लेकिन किसी ने मनु की मदद नहीं की। उधर, घटना की जानकारी पाकर रिखिया पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। वहीं इलाके में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुनसिया में अक्सर बदमाशों की अड्डेबाजी होती है। सभी स्थानीय बदमाश है, इसलिए कोई भय से विरोध भी नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें : Deoghar: सेवानिवृत्त शिक्षक युगल किशोर तिवारी का निधन, शोक की लहर
There is no ads to display, Please add some


















































