Deoghar: पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कड़े और भोंथरे वस्तु से पिटाई की पुष्टि

 

मल्टीपल इंटरनल ऑर्गन इंज्यूरी के कारण मिराज की हुई मौत

देवघर: पुलिस हिरासत में मो. मिराज अंसारी की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि मल्टीपल इंटरनल ऑर्गन इंज्यूरी के कारण मिराज की मौत हुई है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में मौत की वजह हेमरेज एंड शॉक और सीआर फ्ल्योर बताया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मल्टीपल इंटरनल ऑर्गन इंज्यूरी किसी कड़े और भोंथरे चीज से पिटाई के कारण हुई है। बता दें कि मेडिकल बोर्ड ने मिराज की लाश का पोस्टमार्टम किया था। इस रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट है कि मिराज की पुलिस हिरासत में पिटाई हुई थी। पिटाई किसी कड़े और भोंथरे वस्तु से की गई थी। मृतक के शरीर के कई ऑर्गन पर इंटरनल चोट के मिले हैं। बहरहाल, अब देखना यह है कि मिराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कब तक और कितने पुलिसवालों पर कार्रवाई होती है। उधर, इस मामले की जांच को आई अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने अबतक अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को नहीं सौंपी है। आयोग की जांच में पालोजोरी, सारठ और देवघर के साइबर थाने की पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी।

क्या था मामला

जिले के पालोजोरी थाने के दुधानी गांव निवासी 28 वर्षीय मो. मिराज को पुलिस ने उसके गांव से पकड़ा और वहीं सरेराह उसकी बर्बरता पूर्वक पिटाई की थी। कई लोग पुलिस की इस बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के चश्मदीद हैं। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी। उसी दिन परिजनों को पता चला कि मिराज की पुलिस हिरासत में मौत हो गई और लाश सदर अस्पताल में रखा हुआ था। इस घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। पालोजोरी में सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया था और थाना व पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया था, जिसमें डीएसपी समेत चार पुलिसवाले चोटिल हो गए थे। मिराज की कस्टडी में मौत पर अल्पसंख्यक आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया था और पांच सदस्यीय टीम मृतक के गांव भी गई थी।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं में संलिप्तत एक व्यक्ति को आरपीएफ पुलिस ने किया गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time