Jamshedpur: घाटशिला के जिला परिषद सदस्य करण सिंह की गिरफ्तारी पर JDU नाराज

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने घाटशिला के जिला परिषद सदस्य करण सिंह को पुलिस प्रशासन द्वारा जेल भेजे जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस मामले को आपातकालीन दौर की याद दिलाने वाला करार दिया है।

शनिवार को जारी बयान में श्रीवास्तव ने कहा कि घाटशिला थाना प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए जनप्रतिनिधि की आवाज दबाने के उद्देश्य से उन्हें जेल भेजा है। उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाले बिल्डर रोशन लाल गुप्ता का मोबाइल बंद है और उनका कोई पता नहीं चल रहा है, जिससे यह पूरी घटना एक गहरी साजिश लगती है।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधित्व कानून का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है और इस प्रकार की कार्यवाही पर न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। यदि ऐसा चलता रहा तो जनआंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

विधायक सरयू राय ने भी इस मामले में अपने विचार प्रकट किए हैं। जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिंह एवं अन्य सदस्यों ने वरीय पुलिस अधीक्षक से इस घटना पर गंभीरता से चर्चा की है। सांसद विद्युत वरण महतो ने भी इस गिरफ्तारी की निंदा की है। सुबोध श्रीवास्तव ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र ही करण सिंह की रिहाई का रास्ता सुनिश्चित किया जाए।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर ग्रामीण कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान तेज, पदाधिकारियों को मिली सक्रियता की जिम्मेदारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *