Glenn Maxwell ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने एक चौंकाने वाले फैसले में वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. उन्होंने यह फैसला आगामी 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया है. मैक्सवेल ने कहा कि अब वह इस प्रारूप में आगे नहीं खेलेंगे और इस निर्णय को वह काफी सोच-विचार कर चुके हैं. ग्लेन मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर में कुल 149 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 3390 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 23 अर्धशतक जमाए. वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, उपयोगी स्पिन गेंदबाजी और फील्डिंग के लिए विश्व क्रिकेट में खास पहचान रखते थे.

2023 में भारत में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप में मैक्सवेल ने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. खासकर अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन की ऐतिहासिक पारी ने उन्हें विश्व क्रिकेट के मंच पर ‘मैच विनर’ के रूप में स्थापित किया.

मैक्सवेल ने फिलहाल टी20 क्रिकेट में खेलने की इच्छा जताई है. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल जैसे फ्रेंचाइज़ी टूर्नामेंटों में अपनी भूमिका जारी रख सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से जुड़े सूत्रों का मानना है कि भविष्य में उन्हें कोचिंग या मेंटर की भूमिका में देखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : BCCI President: बिन्नी की विदाई के बाद राजीव शुक्ला बनेंगे BCCI के अध्यक्ष, नियमों ने खींची उम्र की सीमा

Spread the love
  • Related Posts

    New Delhi : दिल्ली मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौत, 37 लोगों का रेस्क्यू, बेसमेंट में फंसे 3 गंभीर, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

    नई दिल्ली : मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती…

    Spread the love

    Gua ; सीआरपीएफ कोबरा 205 बटालियन के फुटबॉल टूर्नामेंट में एंग्री बर्ड बनी चैंपियन

    गुवा : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में सीआरपीएफ कोबरा 205 बटालियन द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रशियन एफसी और एंग्री बर्ड टीम आमने-सामने थीं।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time