देवघर: साहित्य समागम भारत संस्था की ओर से साहित्यकारों ने नए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा से उनके ऑफिस में मुलाकात की और उनका देवघर में स्वागत किया। साथ ही उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। संस्था के संयोजक रवि शंकर साह एवं सुरजीत झा के नेतृत्व में साहित्यकारों की टीम ने डीसी को साहित्य समागम भारत की ओर से हालिया प्रकाशित साझा काव्य संग्रह “रवि रथी” भी भेंट किया।
देवघर के साहित्यकारों में उत्साह
इस काव्य संग्रह का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने किया था और इसका सम्पादन संस्था के राष्ट्रीय संयोजक रवि शंकर साह और विनय तिवारी ने किया है। डीसी ने साहित्य के प्रति अपनी रुचि से साहित्यकारों को अवगत कराया, जिससे देवघर के साहित्यकारों में उत्साह का माहौल है और एक आस भी जगी है। इस अवसर पर सोनम झा, प्रीति कुमारी, गणेश उमर, प्रशांत सिन्हा भी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jadugora: यूसिल अस्पताल में बीते 20 दिनों से भूतपूर्व कर्मचारियों को नहीं मिल रही दवाई, नाराजगी
There is no ads to display, Please add some





















































