Gamharia: झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई को लेकर युवाओं में जोश, युवा जन जागरण क्रांतिकारी यात्रा आयोजित

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के ऊपरबेड़ा में जेएलकेएम युवा मोर्चा द्वारा युवा जन जागरण क्रांतिकारी यात्रा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष कुश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रोहित महतो ने की. अपने संबोधन में केंद्रीय अध्यक्ष कुश कुमार महतो ने झारखंड के मूल निवासियों के साथ हो रहे शोषण और उपेक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि “राज्य में झारखंडियों का ही शोषण हो रहा है और इसका समाधान सिर्फ युवाओं के संगठित आंदोलन से ही संभव है.”

कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष प्रताप महतो ने भी राज्य में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करना है और झारखंड को उसके हक़ की ज़मीन दिलाना है.”

महिला मोर्चा ने भी दिखाई भागीदारी
कार्यक्रम में महिला मोर्चा केंद्रीय सचिव वीणा महतो और सविता महतो ने भी युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य की आधी आबादी को भी सामाजिक अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभानी होगी. इस यात्रा के दौरान युवाओं में राजनीतिक और सामाजिक चेतना जागृत करने की अपील की गई. पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता माधव महतो ने किया. उन्होंने आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सतर्क, सक्रिय और संगठित रहने की प्रेरणा दी.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: DVC मोड़ बना हादसों का नया ठिकाना, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time