Kharagpur: रेल सेवाओं में सुधार को लेकर सांसद विद्युत महतो सक्रिय, कार्यालय में हुई अहम मुलाकात

खड़गपुर: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने आज खड़गपुर मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) मनीषा गोयल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट औपचारिक होते हुए भी कई जनहितकारी विषयों पर केंद्रित रही।

बैठक के दौरान सांसद महतो ने अपने संसदीय क्षेत्र के रेल यात्रियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। विशेष रूप से चाकुलिया, घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों में यात्री सुविधाओं, ट्रेन सेवाओं की सुगमता, आधारभूत ढांचे के विस्तार और नागरिकों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों के समाधान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मनीषा गोयल ने सांसद को भरोसा दिलाया कि उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे ताकि यात्रियों को जल्द लाभ मिल सके।

यह संवाद भारतीय रेलवे की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें यात्रियों की अपेक्षाओं को केंद्र में रखते हुए जन प्रतिनिधियों के माध्यम से योजनाओं को दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : केंद्रीय जाति सूची में कुम्हार/कुंभकार होगा अंकित, केंद्रीय पिछड़ा आयोग ने प्रतिनिधिमंडल को किया आश्वस्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Muri : रामडेरा में 67 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य का MLA ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रामडेरा स्थित हिरण पार्क के सामने सड़क मरम्मती निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time