Potka: वेट मशीन में अनाज की जगह वाट रख फिंगरप्रिंट लेते हैं दुकानदार, राशन वितरण में गड़बड़ी उजागर

पोटका:  कोवाली पंचायत अंतर्गत कुटसुरी गांव की राशन दुकान में लाभुकों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. दुकान संचालक सुभाष चंद्र दीक्षित पर आरोप है कि वह कार्डधारियों का फिंगरप्रिंट लेने से पहले वजन मशीन पर अनाज की जगह लोहा या ‘वाट’ जैसी भारी वस्तुएं रख देता है, जिससे डिजिटल रजिस्टर में पूरा राशन दिया हुआ दर्ज हो जाए, लेकिन वास्तव में लाभुकों को 5 से 10 किलो तक कम अनाज दिया जाता है.

जब यह मामला स्थानीय कार्डधारियों ने प्रभारी मुखिया काजल बारिक के संज्ञान में लाया, तो उन्होंने स्वयं राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्डधारियों की शिकायतें सही पाई गईं.

काजल बारिक ने बताया कि दुकानदार पहले फिंगरप्रिंट लेकर डिजिटल एंट्री कर लेता है, फिर राशन देने में टाल-मटोल करता है या कमी कर देता है. वजन मशीन में वस्तु रखने का यह तरीका पूरी तरह गलत है. फिंगरप्रिंट लेते समय मशीन पर अनाज ही होना चाहिए, ताकि जितना दिखाया जा रहा है, उतना ही वास्तव में दिया जाए.

प्रभारी मुखिया ने कहा कि यह गंभीर अनियमितता है. उन्होंने इस संबंध में मार्केटिंग ऑफिसर, पोटका बीडीओ, और जिले के उपायुक्त को औपचारिक शिकायत भेजने की बात कही है.

 

इसे भी पढ़ें : Attack On Saif Ali Khan: 5 महीने जेल में बिताने के बाद आरोपी ने मांगी जमानत, कहा – काल्पनिक है कहानी

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में पहुंचा नदी का पानी, मानगो के निचले इलाके का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time