पोटका: कोवाली पंचायत अंतर्गत कुटसुरी गांव की राशन दुकान में लाभुकों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. दुकान संचालक सुभाष चंद्र दीक्षित पर आरोप है कि वह कार्डधारियों का फिंगरप्रिंट लेने से पहले वजन मशीन पर अनाज की जगह लोहा या ‘वाट’ जैसी भारी वस्तुएं रख देता है, जिससे डिजिटल रजिस्टर में पूरा राशन दिया हुआ दर्ज हो जाए, लेकिन वास्तव में लाभुकों को 5 से 10 किलो तक कम अनाज दिया जाता है.
जब यह मामला स्थानीय कार्डधारियों ने प्रभारी मुखिया काजल बारिक के संज्ञान में लाया, तो उन्होंने स्वयं राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्डधारियों की शिकायतें सही पाई गईं.
काजल बारिक ने बताया कि दुकानदार पहले फिंगरप्रिंट लेकर डिजिटल एंट्री कर लेता है, फिर राशन देने में टाल-मटोल करता है या कमी कर देता है. वजन मशीन में वस्तु रखने का यह तरीका पूरी तरह गलत है. फिंगरप्रिंट लेते समय मशीन पर अनाज ही होना चाहिए, ताकि जितना दिखाया जा रहा है, उतना ही वास्तव में दिया जाए.
प्रभारी मुखिया ने कहा कि यह गंभीर अनियमितता है. उन्होंने इस संबंध में मार्केटिंग ऑफिसर, पोटका बीडीओ, और जिले के उपायुक्त को औपचारिक शिकायत भेजने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें : Attack On Saif Ali Khan: 5 महीने जेल में बिताने के बाद आरोपी ने मांगी जमानत, कहा – काल्पनिक है कहानी
There is no ads to display, Please add some


















































