Chandil: देर रात जंगली हाथी ने ढहाया घर – महिला घायल

सरायकेला:  सरायकेला जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत झिमड़ी गांव में मंगलवार देर रात एक जंगली हाथी ने बुलु महतो के घर पर हमला कर दिया. हमले में घर की दीवार और छत पूरी तरह ध्वस्त हो गई. इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वन विभाग की ओर से तत्काल राहत स्वरूप घायल को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है.

अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विभाग टॉर्च और पटाखे जैसी सुरक्षा सामग्री देने के दावों में असफल रहा है. उनके अनुसार, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वन और पर्यावरण विभाग को हर वर्ष करोड़ों रुपये दिए जाते हैं, इसके बावजूद जंगली जानवरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है.

प्रमोद शर्मा ने बताया कि जंगलों के भीतर ईंट भट्टों और पत्थर की खदानों में हो रही ब्लास्टिंग से हाथियों का प्राकृतिक मार्ग बाधित हुआ है. झामुमो नेता विश्वरंजन महतो का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा जंगलों की अंधाधुंध कटाई और अवैध निर्माण के चलते हाथी गांवों की ओर रुख कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी से अयोध्या पहाड़ तक कोई सुरक्षित कॉरिडोर नहीं है. चांडिल डैम और अयोध्या की पहाड़ियों में स्थापित पावर प्लांट के कारण हाथियों के पारंपरिक रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं. जंगल में पौष्टिक आहार की कमी और नई बिल्डिंगों की बेतरतीब बढ़ोतरी भी हाथियों के विचलन का कारण बन रही है.

वन विभाग ने फिलहाल घायल महिला को मुआवजा देते हुए आगे की कार्रवाई के संकेत दिए हैं. विभाग का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है ताकि वन्यजीवों और ग्रामीणों के बीच टकराव कम हो सके.

 

इसे भी पढ़ें :  Saraikela: हाथियों की मौत और जंगल का अंत, सरायकेला में कौन है असली दोषी?

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time