Gamharia: गम्हरिया के होटल में घुसा विशाल अजगर, मची अफरा-तफरी

गम्हरिया:  गम्हरिया के ऊषा मोड़ स्थित एक झोपड़ीनुमा होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां अचानक एक विशालकाय अजगर घुस आया. होटल का नाम भक्ति होटल है, जहां घटना के वक्त कई लोग मौजूद थे.

अजगर को होटल के भीतर देखकर लोग घबरा गए और वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए, लेकिन होटल में बिजली नहीं होने के कारण अजगर को ढूंढ पाना मुश्किल हो गया.

काफी प्रयासों के बाद अजगर को किसी तरह होटल से बाहर निकाला गया. इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली. किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने इलाके में दहशत जरूर फैला दी.

 

इसे भी पढ़ें : Chandil: देर रात जंगली हाथी ने ढहाया घर – महिला घायल

Spread the love

Related Posts

Seraikela : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

चौका थाना क्षेत्र के नौतनडीह के पास दुर्घटना, महिला व दो बच्चों समेत चार घायल तेज रफ्तार ट्रेलर ने इलेक्ट्रिक टेंपो को मारी टक्कर, मौके पर गई जान सरायकेला :…

Spread the love

breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

फरीदाबाद : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में कई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *