Jamshedpur: श्रावण की अंतिम सोमवारी पर मनोज तिवारी देंगे संगीतमय प्रस्तुति, जिला प्रशासन भी आमंत्रित

जमशेदपुर:  श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर आगामी 4 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होने वाली भजन संध्या को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. हर हर महादेव सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है.

संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पियूष पांडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया. प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति संघ ने कृतज्ञता व्यक्त की.

मनोज तिवारी की प्रस्तुति बनेगी मुख्य आकर्षण
अमरप्रीत सिंह काले ने जानकारी दी कि भजन संध्या में प्रसिद्ध लोकगायक और कलाकार मनोज तिवारी अपनी संगीतमयी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे. कोल्हान के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित होने की संभावना है.

उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष का यह आयोजन भी प्रशासनिक सहयोग और अनुशासित आयोजन व्यवस्था के साथ, श्रद्धा और भक्ति के भावों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न होगा.

संघ का विश्वास, प्रशासन का आश्वासन
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन का सहयोग इस आयोजन को गरिमामयी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन में अनुशासन, सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

इस अवसर पर संघ के संरक्षक बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, राघवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू, पूर्व अध्यक्ष राजू मारवाह, जितेन्द्र चावला, पी एन पांडे, अखिलेश पांडे, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह निंदी, संदीप कुमार सिंह, पंकज वर्मा, जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह और घनश्याम भिरभरिया उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या के 25 साल पूरे, मनोज तिवारी देंगे स्वरांजलि

 

Spread the love

Related Posts

Potka : पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के प्रयास से मातृहीन छात्र को मिला आवासीय विद्यालय में नामांकन

पोटका : रसूनचोपा गांव निवासी मातृहीन छात्र बिशु सोरेन का नामांकन पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के प्रयास से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, गोलमुरी में सातवीं कक्षा में…

Spread the love

Bahragora : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ दुर्व्यवहार की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने की निंदा, मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

बहरागोड़ा : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने सोमवार को अपने आवासीय कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time