Jamshedpur: विधवा पुटी सरदार को फिर चाहिए सरकारी सहायता, कैंसर इलाज में आर्थिक बाधा

पोटका:  पोटका प्रखंड के पिछली गांव की रहने वाली गरीब विधवा पुटी सरदार एक बार फिर गंभीर इलाज के लिए सरकारी सहायता की राह देख रही हैं. वर्ष 2023 से माउथ कैंसर से पीड़ित पुटी सरदार का पिछले वर्ष 2024 में पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के प्रयासों से ब्रह्मानंद अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज शुरू हुआ था. उस समय उनका एक सफल ऑपरेशन भी हुआ था.

अब उन्हें एक और ऑपरेशन की सख्त जरूरत है, लेकिन आर्थिक तंगी इलाज में बाधा बन रही है. इस हालात को देखते हुए करुणा मय मंडल ने एक बार फिर व्यक्तिगत रूप से पहल की. उन्होंने उनके सभी कागजात इकट्ठा कर सदर अस्पताल में प्रस्तुत किए. मंडल स्वयं पुटी सरदार के घर पहुंचे, आवेदन तैयार करवाया और अंगूठा लगवाकर फाइल सदर अस्पताल में जमा करवाई.

अब आगामी सोमवार को उनकी चिकित्सकीय जांच की जाएगी. मुख्यमंत्री असाध्य रोग उपचार सहायता योजना के अंतर्गत इलाज के लिए अस्पताल द्वारा दो लाख छियासठ हजार तीन सौ रुपए की प्राक्कलन राशि तैयार की गई है. इस राशि को सोमवार को मेडिकल बोर्ड से स्वीकृति मिलने की उम्मीद है.

पुटी सरदार और उनके परिजन अब मुख्यमंत्री राहत कोष की स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे उनका अगला ऑपरेशन समय पर हो सके.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जनता की आवाज़ लेकर JNAC पहुंचे JDU नेता, समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time