Adityapur: अब ट्रैकिंग सिस्टम से चलेगी सफाई गाड़ियां, घर-दुकानों को मिलेगा RFID टैग

जमशेदपुर:  आदित्यपुर नगर निगम अब शहर की सफाई व्यवस्था को तकनीकी रूप से और सशक्त करने जा रहा है. नए कदम के तहत कचरा उठाने वाली सभी गाड़ियों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम और RFID रीडर लगाए जाएंगे. वहीं, हर घर और दुकान को एक-एक RFID टैग से जोड़ा जाएगा, जिससे यह दर्ज हो सके कि कहां, कब और कितना कचरा उठाया गया.

नगर निगम का यह फैसला लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद लिया गया है. नागरिकों ने कई बार यह आरोप लगाए कि कचरा गाड़ियां तय समय और स्थान पर नहीं आतीं, जिससे गंदगी और बदबू से जीवन प्रभावित होता है.

नगर विकास विभाग के सचिव सूरज कुमार ने 31 जुलाई को सभी नगर निकायों को पत्र जारी कर इस व्यवस्था को शीघ्र लागू करने का निर्देश दिया है. इससे कचरा उठाव की पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो जाएगी.

अब हर दिन की सफाई रिपोर्ट तैयार की जाएगी. इसके आधार पर हर माह नगर निगम को विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे सफाई में लापरवाही करने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सकेगी.

सफाई व्यवस्था के साथ-साथ राजस्व व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की योजना बनाई गई है. आदित्यपुर नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों में राजस्व शिविर लगाने का निर्णय लिया है. शनिवार से शुरू होने जा रहे इन शिविरों से नगर निगम को स्थानीय स्तर पर आय बढ़ने की उम्मीद है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नामदा बस्ती में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, पति फ़रार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी बिन्दल मॉल फायरिंग के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एनकाउंटर में शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल घायल, MGMCH में चल रहा इलाज 

जमशेदपुर :  सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव रोड स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्फाटोरेंट में फायरिंग के दो आरोपियों के साथ स्थित बुधवार की तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर किया सीधा हमला, नगर निगम कार्यालय के बगल में कचरा गिराने की दी चेतावनी 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर सीधा हमला बोला है। मुर्दा मैदान और वसुंधरा एस्टेट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time