मनोहरपुर: डीएवी पब्लिक स्कूल, चिड़िया में ‘युवा मंथन, विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन पूरे उत्साह और संकल्प के साथ किया गया. कार्यक्रम सीबीएसई, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. स्कूल के प्राचार्य डॉ. शिव नारायण की अध्यक्षता में समस्त विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने भारत को 2047 तक एक विकसित, आत्मनिर्भर और एकजुट राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया.

सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में घोषणा की कि वे औपनिवेशिक चिन्हों को हटाने, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने, राष्ट्र के बलिदानों का सम्मान करने और देश की एकता व प्रगति के लिए सतत कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हैं.
प्राचार्य डॉ. शिव नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वतंत्रता की शताब्दी तक राष्ट्र को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने का एक ठोस संकल्प है. उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक विद्यार्थी, शिक्षक और नागरिक की भूमिका को स्पष्ट करता है कि वे अपने कर्तव्यों को समझें और देशहित में पूरी निष्ठा से निभाएं.

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों की एक आकस्मिक बैठक बुलाई गई जिसमें विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर गहन चर्चा की गई. विचार-विमर्श में शिक्षा, तकनीक, संस्कृति और सामाजिक समरसता जैसे पहलुओं को लेकर अनेक सारगर्भित सुझाव सामने आए.
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और कर्मचारीगण उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : Saraikela: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की प्रदर्शनी में दिखा नवाचार, प्लास्टिक मैनेजमेंट मॉडल को मिला प्रथम स्थान
There is no ads to display, Please add some



















































