Homage to Shibu Soren: गांव-गांव में शोक की लहर, जादूगोड़ा में हुई विशेष श्रद्धांजलि सभा

जादूगोड़ा:  झारखंड आंदोलन के महानायक और झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को लेकर पोटका क्षेत्र में गहरा शोक है। जादूगोड़ा के पास स्थित बालीजुड़ी गांव, जिसे झामुमो का गढ़ माना जाता है, वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांव के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत नेता की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की।

इस मौके पर झामुमो नेता सीताराम हांसदा ने कहा “गुरुजी ने हमेशा एकता, शिक्षा और शराबबंदी के पक्ष में आवाज उठाई। आदिवासियों ने आज अपना मार्गदर्शक खो दिया है। अब कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता, लेकिन उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प हम कार्यकर्ता लेते हैं।”

अनिल मुर्मू ने भी कहा कि शिबू सोरेन का आदिवासी समाज पर अमिट प्रभाव रहा है और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाना अब हम सबकी जिम्मेदारी है।

शोक सभा में ग्रामीणों की भारी भागीदारी
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। प्रमुख रूप से शामिल थे:

सोहदा पंचायत की मुखिया विदेन सरदार, झारखंड आंदोलनकारी मेघराय हांसदा, शिबू राम सोरेन, भोला नाथ सरदार, दिलीप बेसरा (शिक्षक), अनिल मुर्मू, रघुनाथ हांसदा, आनंद सरदार, रामेश्वर सरदार, परमेश्वर सरदार, शुरू भक्त, फूदन मुर्मू

सभी ने एक स्वर में गुरुजी को सच्चा जननायक बताते हुए कहा कि उनका जीवन आदिवासी समाज को संगठित और सशक्त करने के लिए समर्पित था।

 

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

    गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

    Spread the love

    Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

    गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time