GST घोटाले में नया एक्शन, Ranchi और Jamshedpur में 9 ठिकानों पर ED की छापेमारी

जमशेदपुर: गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने झारखंड के रांची और जमशेदपुर में एक साथ 9 ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें से तीन ठिकाने जमशेदपुर में बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम जमशेदपुर के कदमा, आदित्यपुर और बिष्टुपुर इलाके में मौजूद कुछ ठिकानों पर जांच कर रही है। यह छापेमारी व्यवसायी ज्ञान जायसवाल से जुड़ी मानी जा रही है।

कुछ दिनों पहले इसी केस में जीएसटी घोटाले के आरोप में शिव कुमार देवड़ा को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान ईडी को कई अहम सुराग मिले, जिनके आधार पर अब यह ताजा कार्रवाई हो रही है।

ईडी की इस छापेमारी के बाद जमशेदपुर के अन्य व्यापारियों में भी खलबली मच गई है। कारोबारी जगत में चर्चा है कि जांच का दायरा और बढ़ सकता है।

 

इसे भी पढ़ें :  Shibu Soren Funeral: नेमरा में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पारंपरिक ‘तीन कर्म’ सम्पन्न

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

    पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time