जमशेदपुर: आदिवासी छात्र एकता संगठन द्वारा आगामी 9 अगस्त 2025 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक भव्य जनसभा का आयोजन रीगल मैदान, जमशेदपुर में किया जाएगा। गुरुवार को स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में संगठन के मुख्य संयोजक जोसाई मार्डी, संयोजक इन्द्र हेम्ब्रम और अध्यक्ष हेमेन्द्र हाँसदा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन वर्ष 2007 से निरंतर इस दिवस का आयोजन कर रहा है और इस वर्ष भी इसकी पूरी तैयारी की गई है। हालांकि, इस बार आयोजन को सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी जाएगी श्रद्धांजलि
आयोजन की शुरुआत झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी। कार्यक्रम में पहले वक्ता के रूप में आदिवासी छात्र एकता संगठन के पदाधिकारी दिशोम गुरु के संघर्ष, आंदोलन और जीवनी पर प्रकाश डालेंगे।
महत्वपूर्ण सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर होगी चर्चा
आयोजन में समाज के प्रमुख वक्ता, छात्र और बुद्धिजीवी सरना कोड, पेशा कानून, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013, लैंड बैंक, सीएनटी एक्ट और एसपीटी एक्ट विषयों पर अपने विचार रखेंगे। इन विषयों पर गंभीर और गहन विमर्श किया जाएगा, जिससे आदिवासी समुदाय को उनके अधिकारों और संवैधानिक संरचनाओं की जानकारी मिल सके।
प्रेस वार्ता के दौरान संगठन ने झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
संवाददाता सम्मेलन में इन्द्र हेम्ब्रम, हेमेन्द्र हाँसदा, हरिमोहन टुड्डु, नन्दलाल सरदार, राज बॉकिरा, गुरुचरण सोरेन, चन्द्राय मार्डी, प्रभाकर हाँसदा, फागु हाँसदा, स्वपन सरदार, सकला मार्डी, गाँधी माहली, मिठुन मुर्मू, रायसेन टुडु, देवा सिंह, दुलाल हाँसदा, खदाय मांझी और रामचन्द्र हेम्ब्रम समेत अनेक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Shibu Soren Funeral: नेमरा में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पारंपरिक ‘तीन कर्म’ सम्पन्न
There is no ads to display, Please add some



















































