Jamshedpur: बिना चालान गिट्टी ढोता धराया हाइवा, ड्राइवर फरार – मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

जमशेदपुर:  पोटका थाना क्षेत्र के तुड़ी लाइन होटल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब अंचल अधिकारी (सीओ) निकिता बाला ने अवैध गिट्टी लदे एक हाइवा को पकड़ा। सीओ को लगातार जानकारी मिल रही थी कि इलाके में बिना चालान के भारी मात्रा में गिट्टी का परिवहन हो रहा है। इसी के आधार पर उन्होंने गुरुवार को अपनी टीम के साथ छापेमारी की।

जांच के दौरान एक हाइवा को रोका गया। जब ड्राइवर से चालान दिखाने को कहा गया, तो वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। इसी बीच ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। सीओ ने तुरंत हाइवा को जब्त कर लिया।

सीओ निकिता बाला ने बताया कि हाइवा के मालिक और फरार ड्राइवर के खिलाफ पोटका थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि बिना वैध कागजात के गिट्टी या बालू का परिवहन करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: एक ही रात में चोरी की दो वारदातें, दुकान से कैश – मंदिर से दानपेटी उड़ाई

 

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Jhargram :  राष्ट्रीय व शहरी स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने लंबित मांगो को लेकर सीएमओ को सौंपा मांग पत्र

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) एवं XV वित्त आयोग (XV-FC) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time