Tribute To Nirmal Mahato: शहीद निर्मल महतो को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि, गुरूजी को भी किया याद

जमशेदपुर:  शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा स्थित उलीयान समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शहीद निर्मल महतो को जनआंदोलन और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया।

बन्ना गुप्ता ने कहा, “मैंने बचपन में निर्मल महतो जी के आंदोलन को करीब से देखा है। उन्होंने दलितों, शोषितों और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उनका बलिदान झारखंड की आत्मा में रचा-बसा है।” उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उनकी और वीर शहीद निर्मल महतो की जन्मस्थली एक ही है — कदमा उलीयान।

बन्ना गुप्ता ने झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को ‘अत्यंत दुखद’ बताया और उन्हें झारखंड का देवदूत कहा।

उन्होंने कहा, “गुरुजी ने जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए जो संघर्ष किया, वह अद्वितीय है। भारत सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए और उनके जीवन दर्शन को NCERT की किताबों में शामिल किया जाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके योगदान को जान सकें।”

बन्ना गुप्ता ने वैश्विक जलवायु संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि दुनिया के कई देश पानी की कमी से जूझ रहे हैं। “इस स्थिति से अगर कोई हमें बचा सकता है, तो वह हमारी जंगल-जमीन और झारखंड की पारंपरिक संस्कृति है। और इस संस्कृति को जिंदा रखने वाले हमारे गुरुजी जैसे योद्धा हैं।”

कार्यक्रम के अंत में बन्ना गुप्ता ने वीर शहीद निर्मल महतो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दोनों को शत-शत नमन करते हुए उनके बलिदान और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Tribute To Nirmal Mahato: झारखंड आंदोलन की आवाज़ थे शहीद निर्मल महतो – संघर्षों से सीखा, नेतृत्व में निखरे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

    जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

    Spread the love

    Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

    बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time