Deoghar: बाबा मंदिर में जबरन VIP प्रवेश विवाद ने पकड़ा तूल, सांसद निशिकांत दुबे गिरफ्तारी देने पहुंचे थाने

देवघर:  झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में वीआईपी प्रवेश को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी और चार अन्य पर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि 2 अगस्त को श्रावणी मेले के दौरान, वीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन पर रोक के बावजूद, दोनों सांसद निकास द्वार से पुलिसकर्मियों को धक्का देकर गर्भगृह में प्रवेश कर गए। यह मामला पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर ने दर्ज कराया है।

एफआईआर के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब शाम की पारंपरिक कांचा जल पूजा चल रही थी। पुरोहितों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय सांसद और सहयोगियों ने मनोज तिवारी और उनके सचिव को जबरन भीतर पहुंचा दिया। आरोप है कि इससे पूजा बाधित हुई और आस्था को ठेस पहुंची।

इसी केस में आज भाजपा सांसद निशिकांत दुबे खुद गिरफ्तारी देने बाबा मंदिर थाना पहुंचे।

गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने थानेदार से कहा— मैं देवघर का तीर्थ पुरोहित हूं, गवाली पूजा में सात साल से चंदा देता आ रहा हूं। ऐसे में इस मामले में मेरे खिलाफ केस कैसे हो सकता है? उन्होंने आरोप लगाया कि केस के सूचक पंडा नहीं हैं और न ही मंदिर के ड्यूटी मैजिस्ट्रेट या पुलिसकर्मी ने शिकायत की है।

“मैं भगोड़ा नहीं हूं। यह मेरे खिलाफ 51वां केस है। जितनी बार केस होगा, मैं गिरफ्तारी देने खुद आऊंगा। अगर मैंने गलती की है तो कानून के अनुसार कार्रवाई हो।”

अब नजर रहेगी संसद में सोमवार को होने वाली सुनवाई पर, जहां सांसद इस मामले को उठाएंगे और अधिकारियों से जवाब मांगेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Deoghar :  भादो में श्रद्धालु करेंगे बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा, हटेगा अर्घा, गर्भगृह में रूद्राभिषेक पर रहेगी रोक

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

Spread the love

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *