रांची: रांची प्रेस क्लब में रविवार को झारखंड की पत्रकारिता के गुरू और प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य स्व. हरिनारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार और समाज के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन ने घोषणा की कि अब प्रेस क्लब का सभागार स्व. हरिनारायण सिंह के नाम पर होगा। यह उनके योगदान और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को सम्मानित करने का एक स्थायी प्रतीक होगा।
सभा में वक्ताओं ने हरिनारायण सिंह के पत्रकारिता जीवन की कहानियां और उनके संघर्ष साझा किए। उन्होंने बताया कि उनका निष्ठा और ईमानदारी भरा सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: CM से मिलने नेमरा पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी, मुख्यमंत्री को बंधाया ढांढ़स

















































