Jamshedpur: स्वर्ण मंदिर पर बुरी नजर डालने वाले इतिहास से सबक लें – कुलबिंदर सिंह

जमशेदपुर:  कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने चेतावनी दी है कि श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) पर बुरी नजर रखने या उसे नीचा दिखाने वालों को इतिहास से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो ताकतें इस पवित्र स्थल को मिटाने निकलीं, उनके वंशज आज भी दुर्गति झेल रहे हैं।

कुलबिंदर सिंह ने कहा कि चौथे गुरु गुरु रामदास जी ने अमृतसर बसाया और गुरु अर्जन देव जी ने स्वर्ण मंदिर का निर्माण पूरा कराया। इसकी नींव मुस्लिम सूफी संत साईं मियां मीर ने रखी थी। यह स्थान सभी धर्मों और समुदायों के बीच मानवता और एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि अहमद शाह अब्दाली, अफगान और मुगल शासकों ने दरबार साहिब को ध्वस्त करने की कोशिश की थी, लेकिन अंततः उन्हें मुंह की खानी पड़ी और उनके वंशज बुरे हाल में जी रहे हैं।

कुलबिंदर सिंह ने हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एआई-जनरेटेड रील पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें दरबार साहिब को ढहाने की कोशिश दिखाई गई। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है, लेकिन दुख की बात है कि केंद्र और पंजाब सरकार तथा उनकी जांच एजेंसियां अब तक जिम्मेदार लोगों का पता लगाने में नाकाम रही हैं।

कुलबिंदर सिंह ने कहा कि अगर सच्चाई सामने नहीं लाई गई तो सिख समाज यह मानने को मजबूर होगा कि सिखों और उनके प्रतीकों को अपमानित करने वालों को कहीं न कहीं सरकार और एजेंसियों का संरक्षण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पता लगाना जरूरी है कि यह एआई वीडियो महज संयोग है या किसी का सुनियोजित प्रयोग।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Weather: झारखंड में बिजली-गर्जन और तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो इकलौते बेटों की मौत, परिजनों में छाया मातम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत स्थित जामजुरकी नदी के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से भादुआ गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार दो युवक पवित्र महतो…

Spread the love

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time