Jamshedpur: विधायक सरयू राय की मदद से आठ बच्चों ने चमकाया नाम, जीते 21 मेडल

जमशेदपुर:  झारखंड के बच्चों ने कराटे के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट (कराटे ऑफ झारखंड) से जुड़े आठ बच्चों ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आयोजित एनकेएफ ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप 2025 में कुल 21 मेडल अपने नाम किए। इसमें 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

ये सभी बच्चे निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट के संचालक और ट्रेनर गणेश सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रविवार को गणेश सिंह बच्चों के साथ विधायक सरयू राय के कार्यालय पहुंचे, जहां स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल और आशुतोष राय ने बच्चों व ट्रेनर का सम्मान किया।

आशुतोष राय ने कहा कि बच्चों की किसी भी जरूरत पर ट्रस्ट हमेशा सहयोग करेगा। वहीं, गणेश सिंह ने बताया कि अगर विधायक सरयू राय की आर्थिक मदद नहीं मिलती तो ये बच्चे बीरभूम तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने इसके लिए राय का आभार जताया।

पदक जीतने वाले बच्चे

आर्यन गुप्ता, अभिषेक सिंह, आशुतोष कुमार, प्रज्ञा सिंह, आंचल वर्मा, सहदेव नापित, मनोज नापित और मोहित गोप।

 

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi: सोशल मीडिया पर महिला से हुई दोस्ती युवक को पड़ी भारी, गंवाए 1.45 करोड़

Spread the love

Related Posts

Potka : भीषण गर्मी में युवाओं का दिखा जज़्बा, भगत सिंह युवा समिति के रक्तदान शिविर में उमड़ी युवाओं की भीड़

पोटका : जहां एक ओर 44 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर भगत सिंह…

Spread the love

Gua : ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन–सेल प्रबंधन के बीच हुई बैठक, मांगों पर बनी सहमति

गुवा : गुवा क्षेत्र में ठेका मजदूरों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time